बोकारो, दिसम्बर 16 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत के एसडीओसीएम (कल्याणी परियोजना) में सोमवार को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षित रहकर कोयला उत्खनन करने का संकल्प लिया गया। उद्घाटन डीडीएमएस कोडरमा तेजावत नरेश, टीम कन्वेनर सुमेधा नंदन, आईएसओ बीपी सिंह व पीओ शैलेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात कॉर्पोरेट गीत बजाया गया। अनपति देवी सशिवि मंदिर फुसरो के भैया-बहनों द्वारा गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। सीसीएल कर्मियों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुशल कामगारों को पुरस्कृत किया गया। स्वागत भाषण पीओ ने किया तत्पश्चात डीडीएमएस ने कहा कि जीवन में सुरक्षा सर्वोपरी है, कोयला खदान में काम के दौरान हर पल सुरक्षा का ख्याल रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.