सीसीएल अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
बोकारो, जून 16 -- सीसीएल बीएंडके एरिया में 16 जून से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसकी शुरुआत मंगलवार को स्वच्छता शपथ के साथ की गई। एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता पखवाड़ा की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है। ऐसे में इसे अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कहा कि स्वच्छ रहने व स्वच्छ रखने से हर चीज बेहतर साबित होगी। इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, कर्मियों ने ली स्वच्छता शपथ वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी स्वच्छता की शपथ लेने के साथ इस पर बल देने की बात कही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.