सीसीएलकर्मी ने खुद को चाकू मार किया घायल
बोकारो, मई 21 -- चंद्रपुरा थाना के मकोली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कारीपानी में 58 वर्षीय सीसीएलकर्मी सुनील कुमार ने खुद को कमरे में बंद कर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजनों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। विदित हो कि घायल ढोरी खास परियोजना के इंक्लाइन नंबर 4-5 में कार्यरत हैं। पत्नी कमली देवी ने बताया कि उन्होंने अचानक खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था। हमने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और लगातार आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई और न ही उन्होंने कुंडी खोली। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास अनहोनी की आशंका से घबराकर हमने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.