बोकारो, अप्रैल 2 -- बेरमो, प्रतिनिधि।सीसीएल के करगली रीजनल अस्पताल की कैटेगरी-वन महिला कर्मी छीन बाई को थप्पड़ मारे जाने का मामला अब सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गया है। बुधवार को महाप्रबंधक संजय कुमार झा की सेवा में आवेदन दिया। साथ ही बताया कि बीते 31 मार्च को लगभग 11 बजे कार्य के दौरान अस्पताल में ही कार्यरत महिला सीसीएलकर्मी ममता देवी ने अचानक थप्पड़ मार दिया, जिससे शारीरिक व मानसिक आघात पहुंचने के साथ ही उनके मान-सम्मान को भी ठेस पहुंची। बताया कि इस बारे में करगली रीजनल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी केपी शाही को मौखिक रूप से शिकायत करने पर उन्होंने अपने दरवाजा बंद कक्ष में सॉरी कहलवाया जबकि मुझे अस्पताल के कई कर्मचारियों व मरीजों के समक्ष थप्पड़ मारा गया था। इसलिए अस्पताल में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.