सीसीएलकर्मी के घर हमला मामले में टीनू और विक्की प्रजापति पुलिस हिरासत में
रामगढ़, जून 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सिरका क्षेत्र में सीसीएलकर्मी सुशील कुमार राम के घर पर हमला, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने दो और आरोपियों टीनू प्रजापति और विक्की प्रजापति को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि सुशील कुमार राम ने क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में 18 मई को पुलिस छापेमारी के लिए सिरका पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस को आरोपियों का घर दिखाने से नाराज होकर टीनू प्रजापति, विक्की प्रजापति समेत अन्य लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया था। घटना में सुशील कुमार राम के पिता घायल हो गए थे। साथ ही जातिसूचक गाली-गलौज और उनकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.