धनबाद, जून 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने शनिवार को सिटी हॉक्स एवं विभिन्न थानों में तैनात पेट्रोलिंग दलों के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश देते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। ब्रीफिंग के दौरान डीएसपी ने कहा कि गश्ती के समय अपने-अपने क्षेत्रों पर पैनी नजर रखें तथा मॉल, बाजार, सार्वजनिक स्थल एवं अन्य भीड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त सुनिश्चित करें। उन्होंने एटीएम, बैंक, ज्वेलरी शॉप तथा अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी करने और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर जायजा लेने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अपराधी, अवैध पार्किंग और...