सीसीआरटी जूनियर फेलोशिप के लिए भरत का चयन
पिथौरागढ़, जून 16 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। रंगमंच एवं लोक नाट्य के क्षेत्र में सक्रिय युवा रंगकर्मी भरत कुमार टम्टा का चयन जूनियर फेलोशिप के लिए हुआ है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग में भरत का चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। भरत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कला, सांस्कृतिक योगदान, उपलब्धियों, प्रस्तावित शोध, सृजनात्मक कार्यों के आधार पर चयन हुआ है। रंग तरंग थिएटर आर्ट्स के माध्यम से रंगमंच, लोककलाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सरायकेला छऊ के लिए गौरवपूर्ण क्षण: रंजीत कुमार आचार्य भारत सरकार की 'वरिष्ठ फैलोशिप' के लिए चयनित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.