मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पुनर्निर्माण कार्य को लेकर प्लेटफॉर्म एक स्थित कार्यालय जल्द शिफ्ट किए जाएंगे। समस्तीपुर मंडल ने इसका निर्देश दिया है। सबसे पहले प्लेटफॉर्म एक स्थित चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीसीआई) कार्यालय पंपू पोखर स्थित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग में होगा। फिर स्टेशन मैनेजर, टीटीई स्लीपर और स्क्वायड सेल को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो, इसके लिए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को सीसीआई कार्यालय में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा।मालूम हो कि जंक्शन के पुनर्निर्माण के तहत प्लेटफॉर्म एक के पूर्वी छोर को अपग्रेड किया जाना है। इसे लेकर प्लेटफॉर्म एक का आधा हिस्सा पूर्वी छोर से यात्रियों के लिए बंद कर निर्माण कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 45 ट्रेनें रद्द, 31 का बदला गया रूट, 17 चलेंगी मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.