सीसा विषाक्तता की जांच करने आरएमएल लखनऊ की टीम पहुंची फरीदपुर
बरेली, अगस्त 18 -- सीसा विषाक्तता की जांच करने आरएमएल लखनऊ की टीम पहुंची फरीदपुर बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सीसा विषाक्तता के आकलन और इसके पर्यावरणीय स्रोतों की पहचान के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल), लखनऊ की टीम ने मंगलवार को फरीदपुर क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने परियोजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ नमूना संबंधी कार्यवाही की। परियोजना के तहत छोटे बच्चों में रक्त में सीसा की मात्रा की जांच की जाएगी। साथ ही पेट्रोल, मिट्टी, सब्जियों, प्रसाधन सामग्री, बर्तनों और मसालों समेत संभावित स्रोतों का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद टीम के डॉ. विकास वर्मा ने सीएचसी फरीदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- प्रदेश में गर्भवतियों-बच्चों में सीसा विषाक्तता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.