सीसामऊ के बाद आर्यनगर में मुस्लिम बीएलओ हटाने की शिकायत
कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुस्लिम बीएलओ और सुपरवाइजरों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद अब आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की शिकायत सामने आई है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की शिकायत पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। सपा का आरोप है कि आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में कई बीएलओ और सुपरवाइजरों को हटाया गया, लेकिन इसकी जानकारी राजनीतिक दलों को नहीं दी गई। पार्टी ने इसे चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि राजनीतिक दलों को बीएलओ और सुपरवाइजरों की सूची उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आयोग से धर्म और जाति के आधार पर बीएलओ-सुपरवाइजरों की नियुक्ति अथवा हटाने की शिकायत की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.