लखीमपुरखीरी, मई 12 -- कृषक समाज इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता एवं सह नोडल इंस्पायर अवार्ड मानक डॉ. अनिल कुमार और उनकी टीम को उनके अभिनव शोध कार्य के लिए बौद्धिक संपदा कार्यालय द्वारा डिज़ाइन पंजीकरण प्रदान किया गया है। पोर्टेबल हाइड्रोबायोलॉजिकल डोमेस्टिक सीवेज ट्रीटमेंट डिवाइस नामक इस उपकरण को यूके डिज़ाइन के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। यह शोध एवं नवाचार डॉ. रमेश चन्द्र, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. धर्मेन्द्र की संयुक्त टीम द्वारा विकसित किया गया है। यह उपकरण घरेलू सीवेज जल के पर्यावरण अनुकूल उपचार और पुनः उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा विकसित यह डिवाइस घरेलू सीवेज जल को उपचारित करने में सक्षम है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया तकनीकी परियोजना...