बरेली, मार्च 1 -- फरीदपुर। इंग्लिश मीडियम कंपोजिट निपुण स्कूल नवादा बिलसंडी में शनिवार को उड़ान सर सीवी रमन साइंस वीक का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। विज्ञान शिक्षिका प्रीति यादव ने बच्चों का विज्ञान किट के उपकरणों से परिचित कराया। इस दौरान साइंस क्विज, निबंध, बाल विज्ञान मॉडल, भाषण आदि प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, अनामिका द्वितीय, हर्षित तृतीय रहे। रिंकू और रोहित का प्रयास भी सराहनीय रहा। भाषण में वैष्णवी, प्रज्ञन्य, आदित्य, नैंसी, नेहा, मीनाक्षी, अनामिका, सुमित, रिंकू और पंखुड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। मॉडल में प्रियांशी, जीत, अनामिका, अजीत ने बाजी मारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.