सीवी रमन प्रोजेक्ट्स स्कीम का शुभारंभ
कानपुर, सितम्बर 23 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय में शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीवी रमन रिसर्च प्रोजेक्ट्स स्कीम 2026 का शुभारम्भ किया। पात्र माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अधिकतम 02 लाख तथा मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अधिकतम 05 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। दोनों श्रेणियों में परियोजना की अवधि अधिकतम दो वर्ष निर्धारित की गई है। प्रस्ताव 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर 2026 तक दिए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://erp.csjmu.ac.in पर की जा सकती है। विश्वविद्यालय की डीन प्रोजेक्ट्स एवं एक्सटर्नल रिसोर्स जनरेशन डॉ. अनुराधा कलानी के निर्देशन में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शोध प्रस्तावों की प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.