मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र पाठक ने पटेहरा ब्लाक के पशुधन प्रसार अधिकारी के वेतन को रोक दिया है। उन्होंने पशुधन प्रसार अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई गढ़वा पशु आश्रय स्थल के एक पशु की मौत के बाद उसे खुले में फेंक दिया गया था। मृत पशु के शव को कुत्ता नोच रहा था, जिसका वीडियो बीते 14 फरवरी को वायरल हुआ था। वहीं, जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पटेहरा ब्लाक के गढ़वां गांव स्थित निराश्रित पशु आश्रय स्थल के एक पशु की 14 फरवरी को बीमारी के कारण मौत हो गई। वहीं अन्य पशु बीमार थे। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के केयर टेकर ने मृत पशु को गड्ढा खोदकर गाड़ने की बजाय खुले में फेंक दिए। सीवान में फेंके गए मृत पशु के श...