मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर। जनपद से प्रगतिशील पशुपालकों, कृषकों तथा कृषि एवं पशुपालन विषय के छात्रों के समूह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान केंद्र, मथुरा के एक दिवस शैक्षिक भ्रमण के लिए भेजा गया है। करीब 85 प्रतिभागियों की दो बसो को सीवीओ ने खतौली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता बताया कि शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जनपद के पशुपालकों, कृषि एवं पशुपालन विषय के छात्रों तथा विभागीय कार्मिकों को पशुपालन के उच्च शिक्षण एवं शोध संस्थान में विकसित की जा रही नवीन तकनीकों से अवगत कराना है। पशुपालन क्षेत्र में किए जा रहे प्रगतिशील प्रयोगों का अध्ययन कराना भी लक्ष्य है। शोध संस्थान में जनपद से कुल 85 प्रतिभागियों को भेजा गया है। जिनमें प्रगतिश...