मेरठ, मार्च 31 -- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. पवित्रजीत सिंह ने मंगलवार को सरधना देहात स्थित मंडी समिति के अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। उन्होंने इस कार्य की तारीफ की। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डा. पवित्रजीत सिंह ने बताया गया कि गौशाला में गोवंशों के लिए प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा चोकर व दाना भी नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। भूसा भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद मिला। उन्होंने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 392 गोवंश संरक्षित हैं और सभी की टैगिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण में अभिलेखों व रजिस्टरों का रखरखाव भी व्यवस्थित पाया गया। 'मुख्यमंत्री सहभागिता योजना' के अंतर्गत अब तक 57 गोवंश इच्छुक पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.