सीवान- छपरा एनएच पर दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीवान, मई 10 -- (दरौंदा से अखिलेश्वर सिंह)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव निवासी सुंद्रिका साह (70 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना का विवरण बताया गया है कि सुंद्रिका साह दरौंदा बाजार में छोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार की रात रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरौंदा मछली बाजार के समीप सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से छपरा की ओर से सीवान जा रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.