सीवान, सितम्बर 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा के समीप गोपालगंज-सीवान हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके आठ वर्षीय पुत्र ऋद्धिमान के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मुकेश कुमार अपने आठ वर्षीय बेटे ऋद्धिमान के साथ बाइक से शहर के महादेवा की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सीवान-गोपालगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत घटना का विवरण इस दौरान टड़वा के समीप गोपालगंज-सीवान हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के...