सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान/गोपालगंज,कार्यालय संवाददाता। निरंतर अपने विस्तार के साथ आगे बढ़ रहे हिन्दुस्तान ओलंपियाड ने अपने 11 वें वर्ष में नया मुकाम हासिल किया। सीवान शहर के सफायर इन होटल में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सीवान और गोपालगंज के छात्रों ने राज्य स्तर से लेकर जिलास्तर तक शानदार सफलता का प्रदर्शन किया है। इन मेधावी छात्र- छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया। ओलंपियाड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें सीवान जिल...