सीवान, मार्च 31 -- सीवान। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने भारत सरकार के रेल मंत्री से सीवान से पटना और बनारस के लिए नई ट्रेनों के परिचालन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीवान से पटना के लिए प्रतिदिन सुबह प्रस्थान और शाम में वापसी करने वाली एक नियमित ट्रेन चलाई जाए। ताकि आम लोगों को बड़ी सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सीवान से बनारस के लिए भी प्रतिदिन सुबह ट्रेन चलाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि इन ट्रेनों के शुरू होने से जिले के व्यवसायियों, मरीजों और विद्यार्थियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीवान जंक्शन से नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने पर पूरे जिले के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.