गोपालगंज, जून 17 -- गोपालगंज।थावे थाने के चनावे गांव के समीप बुधवार को सीवान से दवा खरीकर वापस अपने घर लौट रहे एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों में जादोपुर थाने के ख्वाजेपुर गांव के इंदल कुमार व रॉबिन कुमार शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बुधवार को अपने गांव से सीवान स्थित मेडिकल स्टोर से दवा की खरीदारी करने के लिए गए थे। दवा खरीदने के बाद दोनों युवक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वे जैसे ही थावे थाने के चनावे गांव के समीप पहुंचे कि उनकी बाइक का चक्का अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे स...