सीवान, जनवरी 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के मध्य में स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। यह धमकी स्थानीय न्यायालय के मेल पर एक अनजान ई-मेल आईडी से दी गयी थी। कोर्ट परिसर को अपराधियों द्वारा निशाने पर रखने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस फौरन अलर्ट मोड पर आ गयी। धमकी की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर कोर्ट परिसर व सभी प्रवेश गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस की टीम कचहरी परिसर की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की साथ ही संदिग्ध वस्तुओं व आने-जाने वाले लोगों पर भी पैनी नजर रखी गई। बम स्क्वायड टीम द्वारा भी पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच कराई गई, वहीं एएसएल चेकिंग भी कराई गई। जिला जज मोतिश कुमार सिंह , जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय व पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.