सीवान, अप्रैल 10 -- (सीवान से संदीप सिंह)। जिले में अब सड़क व कूड़े के ढेर पर बायो-मेडिकल कचरा फेंकने वाले अस्पताल, क्लीनिक व नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक, अब तक 44 अस्पतालों, नर्सिंग होम व क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को बायो-मेडिकल कचरा प्रबंधन से जुड़े पंजीकरण प्रमाण पत्र व ताजा रसीद के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य संस्थान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बायो-मेडिकल कचरा प्रबंधन को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.