सीवान सदर की दो पंचायतों समेत चयनित 38 पंचायतों में सहयोग शिविर 16 को
सीवान, जून 13 -- ककसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले दो सहयोग शिविर के सफल संचालन के उपरांत अब तीसरे सहयोग शिविर की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है।
सबसे पहले शिविर का आयोजन जिले के सीवान सदर प्रखंड के भंटा पोखर व धनौती पंचायत समेत जिले के सभी प्रखंडों के चयनित 38 पंचायतों में 16 जून को दो पाली में सहयोग शिविर लगाया जाना है। इसकी तैयारी प्रशासनिक महकमे में जोर पकड़ने लगी है। सहयोग शिविर में लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें व सुझाव सीधे प्रशासन समक्ष रख सकेंगे। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि सभी 38 पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
पहल की समय सीमा 16 जून को जिले के सभी प्रखंडों में चयनित 38 पंचायतों में दो पालियों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 9 बजे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.