सीवान, जुलाई 9 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। सीवान सदर अंचल के नवपदस्थापित अंचलाधिकारी कुमार अभिषेक ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त कर कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। कुमार अभिषेक इससे पहले मधुबनी जिले के राजनगर अंचल में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- Siwan News हुसैनगंज में नए सीओ सरफराज अहमद ने संभाला कार...