सीवान शहर में सफाई अभियान चलाया गया
सीवान, मई 25 -- सीवान। नगर परिषद द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य बाजार, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर कचरा हटाया गया। अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की। अभियान के दौरान कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नगर परिषद कर्मियों ने नालों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.