सीवान, मार्च 25 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। सूबे स्वास्थ्य मंत्री एवं सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने सीवान सदर विधानसभा क्षेत्र के कचहरी ढाला (रेल गुमटी) पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग रही है, जिसे अब स्वीकृति मिलने से सीवान के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम 'विकसित सीवान' और 'विकसित बिहार' की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगा। श्री पांडेय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.