सीवान, मई 2 -- (सीवान से अभिषेक उपाध्याय)। नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर तकिया के समीप बीते 23 मार्च को हुई मारपीट की घटना ने अब बेहद दुखद मोड़ ले लिया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर शमी की शुक्रवार (1 मई) को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शमी,नवलपुर का निवासी था और जीविकोपार्जन के लिए एक दुकान पर काम करता था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने शहर मुख्य चौराहा जेपी चौक पर शुक्रवार को शव रखकर रोड जाम व प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने रोड जाम और हंगामा करनेवाले 41 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- सीवान : मारपीट में जख्मी की मौत होने पर जेपी चौक पर शव रख किया प्रदर्शन, रोड जाम मामले मेंघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.