सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के मखदूम सराय इलाके में शुक्रवार की दोपहर एक फल दुकान के गोदाम के पीछे अचानक भीषण आग लगने से करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फल की करीब एक हजार टोकरियां जलकर राख हो गयीं। आग से उठता धुआं ऊंचे आसमान तक पहुंच रहा था और लपटें विकराल रूप धारण करती नजर आ रही थीं। आसपास के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। बावजूद इसके आग की बिकरालता को देखते हुए फायर बिग्रेड को इस घटना की जानकारी दी गयी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. नदीम व मो. सिकंदर दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.