सीवान, मार्च 25 -- पचरुखी, संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सीएसपी संचालक अशोक पटेल का शव मंगलवार को घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विदेश में रह रहा छोटा भाई विजय कुमार सिंह भी स्वदेश लौटकर अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। उधर, पांच लाख रुपये लूट और हत्या के इस मामले में पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक न तो अपराधियों की पहचान हो सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी, जिससे इलाके में भय और असंतोष बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद गठित एसआईटी और स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड...