सीवान, जून 5 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। जीआरपी, सीपीडीएस टीम और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे स्टेशन परिसर से लावारिस हालत में रखे दो बैगों से 12.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। बताया गया है कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देश पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर पर बने नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के समीप दो संदिग्ध लावारिस पिट्ठू बैग पड़े मिले। संयुक्त टीम द्वारा बैगों की जांच करने पर प्रत्येक बैग में भूरे रंग के टेप से लिपटे तीन-तीन पैकेट मिले। संदेह होने पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए पैकेटों की जांच की गई...