गोपालगंज, सितम्बर 28 -- गोपालगंज। आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली, कोलकता, गुजरात, ऋषिकेश, आसनसोल के बाद अब सीवान रूट से अमृतसर, डिब्रुगढ़ व गंगानगर के लिए तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बरौनी-अमृतसर, गोरखपुर-डिब्रुगढ़ व श्री गंगानगर जं.-समस्तीपुर के बीच 4 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर के बीच कुल नौ फेरें में कराया जाएगा। तीनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सीवान व छपरा रूट से सप्ताहिक कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार अमृतसर-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक रविवार व बरौनी से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह गोरखपुर-डिब्रुगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन डिब्रुगढ़ से प्रत्येक बुधवार व गोरखपुर से प्रत्येक गुरूवार को होगा। यह भी पढ़ें- छपरा होकर बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्र...