सीवान में हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर पाबंदी, मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद से बैन हटा
पटना, जुलाई 25 -- बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई हिंसा के बाद पूरे जिले में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई है। गृह विभाग ने शनिवार 25 जुलाई शाम 5.30 बजे से रविवार 26 जुलाई शाम 5.30 बजे तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मैसेजिंग ऐप रोक लगाने का आदेश जारी किया। यह आदेश 24 घंटे तक लागू रहेगा। वहीं, राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद जिले में लगाई गई इंटरनेट पर पाबंदी को हटा दिया है। बिहार के गृह विभाग ने शनिवार शाम को जारी आदेश में कहा कि सीवान के डीएम और एसपी से मिली रिपोर्ट में जिले में असामाजिक तत्वों के इंटरनेट पर अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन को आशंका है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स का सीवान जिले में शांति और सौहार्द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.