सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। इनदिनों बदलते मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिसके कारण गेहूं की कटनी का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। गेहूं के डंठल में नमी बढ़ने से किसान मजबूरन कटाई रोकने को विवश हो गए। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई का यह महत्वपूर्ण समय माना जाता है, ऐसे में हल्की बारिश व बूंदाबादी भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। किसानों का कहना है कि यदि कटाई के दौरान बारिश होती है तो फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है और अनाज के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि हल्की बूंदाबांदी होते ही उन्होंने कटाई कार्य बंद कर दिया। कई किसान मजदूरों के साथ खेतों में पहुंचे जरूर, लेकिन मौसम की अनिश्चितता को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.