सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ाई गई है और डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। मरीजों को समय पर इलाज मिले, इसके लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा को मजबूत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...