सीवान, अप्रैल 8 -- सिवान। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। कई मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...