सीवान में स्टेट बैंक के रीजनल ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
सीवान, मई 25 -- (सीवान से अभिषेक उपाध्याय)। शहर के व्यस्त इलाके राजेंद्र पथ स्थित State Bank of India (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह-सुबह बैंक भवन से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।घटनास्थल का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की सुबह करीब छह बजे लोगों ने बैंक भवन के अंदर से धुआं निकलते देखा। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद किसी तकनीकी कारण से हल्का धुआं उठ रहा हो, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। बैंक के ऊपरी हिस्से से धुएं का गुब्बार निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.