सीवान, मार्च 4 -- गोपालपुर(सीवान), निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया मोड़ के समीप सोमवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय नंदजी यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे छपिया गांव के निवासी थे और रोज की तरह ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही नंदजी यादव छपिया मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल, सीवान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ...