सीवान, फरवरी 26 -- सीवान। सूबे के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सीवान की ओर से हुसैनगंज के बड़रम बाजार स्थित देवा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट में विशेष नियोजन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। चैतन्य इंडिया द्वारा एसएफओ पद के लिए 14 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। वहीं एससीएम गारमेंट्स में टेलर, पैकर व कटिंग पद हेतु 29 आवेदनों में से 5 का चयन किया गया। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक चले इस शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.