सीवान, अप्रैल 9 -- (सीवान से नीरज कुमार पाठक)। जिले में रसोई गैस की लगातार किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसियों व गोदामों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की लाइनें लग रही हैं। बावजूद इसके उन्हें समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जब लोग चूल्हे पर लकड़ी व कोयले से भोजना बनाना शुरू किए तो लकड़ी व कोयले पर भी महंगाई की आंच लगनी शुरू हो गई। लकड़ी के दाम जहां दो से तीन रुपए बढ़ गए तो कोयले के दामों में भी तीन से चार रुपए इजाफा हो गए हैं। जिसके कारण लोगों को अर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। शहर के लकड़ी व्यवसायी ने बताया कि पहले जलावन की लकड़ी नौ रुपए प्रति किलो मिलता था तो 11 से 12 रुपए बेचा जाता था। अब जो व्यापारी लकड़ी देते थे, वे ही 12 रुपए दे रहे हैं। दाम बढ़ने के कारण अब खुदरा में 15 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। पिछले एक महीने से जब ल...