सीवान, मार्च 26 -- बसंतपुर/सीवान, नि.प्र.। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी में मंगलवार की रात करीब डेढ़ - दो बजे पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी और 40 हजार रुपये का इनामी रोहित शर्मा व जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन निवासी व इसका एक सहयोगी रोहित कुमार उर्फ रिशु शामिल है। जांच के दौरान इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ व गोली भी बरामद किया है। दोनों गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि बसंतपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई बदमाश सिसई मोड़ के आगे अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.