एक संवाददाता, दिसम्बर 3 -- बिहार के सीवान जिले में बुधवार शाम को एक पंचायत मुखिया की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलारिया मोड़ के पास शाम करीब 6 बजे हुई। मुखिया राधा साह एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होकर साथियों के साथ बाइक पर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर उन्हें गोली मार दी। इस हत्याकांड के बाद रघुनाथपुर में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बताया गया है कि मुखिया राधा साह बुधवार को अपने पंचायत की ही एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सरयू नदी के नरहन घाट पर गए थे। मुखिया जिस बाइक से लौट रहे थे, उस पर दो सहयोगी भी सवार थे। उस बाइक पर मुखिया के सहयोगी आगे-पीछे बैठे थे और वे बीच में थे। बताया जा रहा है कि मुखिया को गोली कनपटी पर पिस्टल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.