सीवान, अप्रैल 2 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने घर के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी लगन महतो की 30 वर्षीय पत्नी चंदा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, चंदा देवी अपने घर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ अकेली रहती थीं। उनके पति लगन महतो बेंगलुरु में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि उनकी सास अपनी बेटी के पास असम के गुवाहाटी में रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से महिला का पति और सास से मोबाइल पर किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार को भी फोन पर दोनों के साथ कहासुनी हुई थी। आशंका जताई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.