सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ट्रेनवा, माधोपुर और सिसवन गांव में दोपहर करीब 2 बजे खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जाता है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और सैकड़ों बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। खेतों से उठते धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- आग से दर्जनभर किसानों की फसल जलकर राख साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.