सीवान में पुलिस-पब्लिक भिरंत, थानेदार समेत छह जख्मी; मां की मौत पर बेटे-बहू की गिरफ्तारी से बवाल
नई दिल्ली, मई 17 -- Bihar Crime News: बिहार के सीवान में एक वृद्ध महिला की मौत के बाद जांच करने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हो गई। इस दौरान थानेदार समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दो पुलिस पदाधिकारी और चार सिपाहियों में एक महिला सिपाही भी शामिल हैं। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया। घटना आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार की है। बताया गया है कि महिला की मौत मामले में पुलिस छानबीन करने के लिए गांव गई थी। जांच के दौरान पुलिस उसकी पुत्रवधू और बेटे को हिरासत में लेकर थाने पर ला रही थी। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया। जिससे पुलिस कर्मिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.