सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान अनुमंडल में पीडीएस के तहत राशन लाभुकों के ई-केवाईसी को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर सभी शेष लाभुकों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। इसको लेकर सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन लाभुकों का अब तक ई-केवाईसी नहीं हुआ, उनका डोर-टू-डोर या मिशन मोड में कैंप लगाकर ई-केवाईसी कराया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि प्रत्येक जन वितरण प्रणाली विक्रेता को प्रतिदिन न्यूनतम 50 लाभुकों का ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए शेष बचे लाभुकों की सूची संबंधित एमओ से प्राप्त कर दुकान की सूचना पट्ट व भंडार पट्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। ई-केवाईसी प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.