सीवान, जुलाई 9 -- सीवान। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि महिला थाना में दर्ज कांड के अनुसंधान के दौरान गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को दबोच लिया। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

घटना का विवरण एसपी ने बताया कि 7 जुलाई को महिला थाने में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में आरोप लगाया गया कि 28 जून को कुछ नामजद व्यक्तियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपितों ने अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीड...