सीवान, फरवरी 27 -- सीवान। जल संसाधन विभाग ने जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित पैगंबरपुर उप लघु नहर, 19.84 किलोमीटर लंबी उप शाखा नहर तथा जुड़कन और रसीदचक से जुड़ी लघु नहरों के पुनर्गठन व मरम्मत कार्य के लिए 82 लाख 988 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। विभागीय आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़ी नहरों के सुधार की राह साफ हो गई है। संयुक्त सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि योजना की राशि मुख्य शीर्ष 2700 (मुख्य सिंचाई), अपसेट्स सिंचाई परियोजना (लघु) शीर्ष 101 तथा रखरखाव एवं मरम्मत मद संख्या 49 के अंतर्गत खर्च की जाएगी। विभागीय स्थानीय वित्त समिति, स्कीम स्क्रीनिंग समिति और आंतरिक वित्तीय सलाहकार समिति से अनुमोदन के बाद प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। कार्यपालक अभियंता, सारण प्रमंडल, सीवान को निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.