सीवान में दिनदहाड़े कोचिंग सेंटर में अपराधियों ने फेंका बम, छह छात्राएं घायल; सनसनी
एक संवाददाता, मई 14 -- बिहार के सीवान जिले में बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव स्थित एक कोचिंग में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया। कोचिंग में अचानक बम फटने से अफरा-तफरी का मच गई। बम से वहां पढ़ाई कर रही 6 छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद परिजन अपने घर लेकर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटना अपराह्न तीन बजे के आसपास की है। वारदात का कारण पता नहीं चल पाया है। तीन लोग बाइक से आए और दीपू कुमार की कोचिंग पर बम फेंक दिया। चांदनी कुमारी, निक्की कुमारी, गोल्डी कुमारी, आरुषा कुमारी, साजिद अली, सुमैया खातून बम के छर्रे से घायल हुई हैं। थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान पर बुधवार को असमाजिक तत्वों ने बम फेंकने की घटना में कई छात्राएं घायल हो गयीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.