पटना, अक्टूबर 17 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को चुनाव से पहले सीवान में एक कोइरी नेता का नुकसान हो गया है। गोरियाकोठी सीट से किसी और को टिकट मिलने के बाद राजद के जिलाध्यक्ष इंजीनियर बिपिन कुशवाहा ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुशवाहा ने फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने त्यागपत्र का फोटो शेयर किया है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही बिहार में कुशवाहा राजनीति का जोर चल रहा है। सीवान जिला में लगभग 10 फीसदी कुशवाहा वोटर हैं। सीवान जिला में राजद ने अब तक तीन कैंडिडेट के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक विजय शंकर दुबे की महाराजगंज सीट से लालू यादव ने एमएलसी बिनोद जायसवाल के बेटे विशाल जायसवाल को लड़ाया है। कांग्रेस दुबे को किसी और सीट से लड़ने कह रही है, लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने बार-बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.